फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   throwing stones on police

सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव और फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
throwing stones on police
नौगांवा सादात (अमरोहा)। अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिस पर पथराव किया और फायरिंग की। घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। अन्य थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात को संभाला। उपद्रवी गांव छोड़कर फरार हो गए। घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नौगांवा तगा गांव की है। यहां रविवार की शाम रक्षाबंधन के दिन चाट-पकौड़ी व अन्य खाने-पीने के सामानों की दुकानें लग रही थी। तभी आइसक्रीम के रुपये के लेनदेन को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देर रात में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह घरों में छिपकर जान बचाई। पुलिस पर हमले की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी सतीश पांडेय अन्य कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उपद्रवियों की घेराबंदी कर बिगड़ते हालातों को संभाला। पथराव और फायरिंग से ग्रामीणों में चीख-पुकार मची रही। इस दौरान उपद्रवी गांव की तंग गलियों में छिपकर फरार हो गए। गनीमत रही बवाल में कोई घायल नहीं हुआ है। सीओ सिटी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर संदीप बालियान की तहरीर पर एक पक्ष के निपेंद्र उसके भाई मुनेंद्र व बलवीर और दूसरे पक्ष के उम्मीद, चांद, आजाद और शाहरुख के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed