{"_id":"607dd4ee8ebc3e24697befa0","slug":"three-persons-injured-jpnagar-news-mbd386851326","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशी पक्षों में खूनी संघर्ष पथराव-फायरिंग में पूर्व प्रधान समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशी पक्षों में खूनी संघर्ष पथराव-फायरिंग में पूर्व प्रधान समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर (अमरोहा)। फर्जी वोटिंग को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव और फायरिंग भी हुई। बवाल में पूर्व प्रधान समेत तीन लोग घायल हुए। पोलिंग बूथ के नजदीक हुई घटना से मतदाताओं में भगदड़ मच गई। वोटरों ने घरों में घुसकर जान बचाई। जबकि मतदान कार्मिकों ने खुद को बूथ के भीतर कैद कर लिया। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया। थोड़ी ही देर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस ने कई बवालियों को हिरासत में ले लिया। डीएम और एसपी ने मुआयना कर हालातों को जायजा लिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। एसपी के निर्देश पर बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर मतदान शुरू कराया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पूर्व प्रधान को गोली लगने की चर्चा है, जबकि पुलिस ने गोली लगने की घटना को फर्जी बताया है।
बवाल की यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के आरिफपुर माफी गांव की है। विकास खंड धनौरा की एक ग्राम पंचायत में आरिफपुर माफी और गंदूपाल थाना बछरायूं दो गांव पड़ते हैं। सुबह सात बजे आरिफपुर माफी के प्राथमिक विद्यालय में मतदान शुरू हुआ। गंदूपाल के गांव से पूर्व प्रधान कमल सिंह का बेटा अतुल चौधरी और आरिफपुर माफी गांव के देवेंद्र सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। बताते हैं कि पूर्व प्रधान कमल सिंह वोट डालने प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो वहां पर फर्जी वोट को लेकर कहासुनी हो गई। तकरार इतनी बढ़ी कि दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। पोलिंग स्टेशन के बाहर सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के फायरिंग भी हुई। बवाल में पूर्व प्रधान (प्रत्याशी अतुल चौधरी के पिता) कमल सिंह और दूसरे प्रत्याशी अतुल चौधरी और उसका तहेरे भाई पुनीत चौधरी भी घायल हुए। फायरिंग होने से पोलिंग बूथों पर मौजूद मतदाताओं में भगदड़ मच गई। वोटरों ने अपने घरों में दुबक कर जान बचाई। पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। बवाल से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। बवाल की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम मागेराम, सीओ सतेंद्र सिंह और श्रेष्ठा ठाकुर मौके पर पहुंच गए। अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने बवाल कर रहे उपद्रवियों पर लाठी भांजकर खदेड़ा दिया। बाद में डीएम उमेश मिश्रा और एसपी सुनीति ने मुआयना किया और पोलिग बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर मतदान शुरू कराया। एसपी ने फोर्स के साथ पैदल मार्च कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। वहीं, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में देर शाम तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
बवाल की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रजबपुर। पंचायत चुनाव के दौरान आरिफपुर गांव में हुए बवाल की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे लाठी-डंडों से हमला और पथराव करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं तीन लोगों के हाथों में अवैध तमंचा भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान करीब दो राउंड फायरिंग भी होती है।
विज्ञापन
आरिफपुर माफी गांव में दो प्रत्याशी पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके तत्काल बाद अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया था। एक प्रत्याशी के पिता कमल सिंह को गोली लगने की जानकारी मिली थी। जांच में यह साफ हो गया है कि उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। हल्की चोटें जरूर आईं हैं, वे अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। घटना की दो वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में एक युवक हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।- सुनीति, एसपी अमरोहा