फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three persons found in sugar cane field

मौसी-भांजे समेत तीन लोग गन्ने के खेत में मिले बंधक, महिला से सामूहिक दुष्कर्म आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
three persons found in sugar cane field
अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बागड़पुर गांव के जंगल में शनिवार की देर रात मौसी-भांजे समेत तीन लोग एक गन्ने के खेत में बंधे पड़े मिले। तीनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और खेत में अलग-अलग स्थान पर पड़े थे। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तीनों को बंधन मुक्त कराने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। भांजे और उसके फूफा पर चाकू से वार किए गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक अपनी नानी के घर रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव गया था। आरोप के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी मौसी और फूफा के साथ मोटरसाइकिल से अमरोहा अपने घर लौट रहा था। अभी उनकी बाइक नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बागड़पुर इम्मा गांव के पास पहुंची थी। तभी चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। युवक और उसके फूफा पर चाकू के हमला कर लहूलुहान कर दिया। बाद में हाथ-पैर बांध कर सड़क किनारे गन्ने के खेत में फेंक दिया। आरोप है कि दो आरोपियों ने उसकी मौसी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों पीड़ितों को बंधन मुक्त कर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में भांजे ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चांदनगर के रहने वाले सलमान, अली मोहम्मद, फिरोज, अब्बास के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी है, इसका जिक्र तहरीर में भी नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोप लगाने वाले युवक के मामा का आरोपी लोगों के साथ विवाद चल रहा है। चौदह फरवरी को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पंद्रह फरवरी को ममेरे भाई की तहरीर पर इन चारों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी। प्रथम दृष्टया से घटना पूरी तरह संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है, घटनाक्रम में सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed