फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three persons died due to corona

शिक्षक और एलआईसी समेत तीन की मौत, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी समेत 142 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
three persons died due to corona
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। शनिवार को शिक्षक और एलआईसी एजेंट समेत तीन लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों समेत 142 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अमरोहा नगर में एक ही मोहल्ले के पंद्रह लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 671 केस एक्टिव हो गए हैं। पांच दिन में नौ मौतों से हड़कंप मचा है। कोरोना जिले में 63 लोगों की जान लील चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को 678 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 37 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 1162 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें आज तक सार्वअधिक 105 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों जांचों में अमरोहा नगर के 82, गजरौला में 6, हसनपुर में 28, धनौरा में 12 और जोया में 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में अमरोहा के एक मोहल्ले के रहने वाले दंपती और बहन-भाई समेत 15 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि हसनपुर कोतवाली में तीन पुलिस कर्मी, तहसील कर्मचारी, अमरोहा नगर के एक निजी अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी और जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट की बेटी शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय एलआईसी एजेंट शामिल हैं। उनके परिवार में तीन लोग और भी संक्रमित हैं जबकि हसनपुर के एक इंटर कालेज के विज्ञान के प्रवक्ता दो दिन पहले संक्रमित निकले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं अमरोहा नगर निवासी 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 343887 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 340160 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 331775 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 63 लोगों की मौत हो चुुकी है। जिले में कुल 542 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed