फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people including mother and son died in Amroha, son was taking his sick mother for treatment

मां-बेटे समेत तीन की मौत: बीमार माता को इलाज के लिए ले जा रहा था बेटा, हादसे में बाइक सवार दोस्त की भी जान गई

Fri, 15 Nov 2024 01:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

अमरोहा में नेशनल हाईवे पर पिकअप से बाइक टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा और उनका दोस्त शामिल थे। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three people including mother and son died in Amroha, son was taking his sick mother for treatment
अमरोहा में हुए हादसे में तीन की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे पर आगे चल रही पिकअप में पीछे से बाइक घुस गई। इस हादसे में रोहित (26) उसकी महेन्द्री (46) और रोहित के दोस्त राजीव (25) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से चीखपुकार मच गई। मामले में उत्तराखंड नंबर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात हुआ। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में वेदप्रकाश और उदल सिंह के परिवार रहते हैं।
विज्ञापन


दोनों परिवार के लोग तिगरी मेला गए थे। कार्तिक पूर्णिमा से पहले बृहस्पतिवार की रात अचानक वेद प्रकाश की पत्नी महेंद्री की तबीयत बिगड़ गई। लिहाजा, उनका बेटा रोहित, मां महेंद्री को गांव के ही रहने वाले दोस्त राजीव पुत्र उदल सिंह के साथ बाइक पर बैठाकर तिगरी मेले से दवाई दिलाने अमरोहा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित नॉर्दन पब्लिक स्कूल के सामने पहुंची, तभी उसके आगे तेज रफ्तार से चल रही पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बाइक चला रहा राजीव कुछ समझ पाता तब तक बाइक पीछे से पिकअप में घुस गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव और रोहित की मौके पर मौत हो गई। जबकि महेन्द्री गम्भीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महेन्द्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही चीखपुकार मच गई। तिगरी मिले से दोनों परिवार के लोग वापस लौट आए और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में उत्तराखंड नंबर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed