फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people from Delhi injured as car rams into pickup from behind on highway

Amroha News: हाईवे पर पिकअप में पीछे से घुसी कार, दिल्ली के तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three people from Delhi injured as car rams into pickup from behind on highway
डिडौली(अमरोहा)। दिल्ली से बरेली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार पीछे से पिकअप में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस में दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव के सामने हुआ। दिल्ली में ज्योति कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक, अभय कुमार और अंकित कुमार कार में सवार होकर रविवार की रात बरेली जा रहे थे। करीब दो बजे जैसे ही उनकी कार नीलीखेड़ी गांव के सामने हाईवे पर पहुंची, तभी आगे चल रहे पिकअप में घुस गई। टक्कर लगते ही कर क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अभय कुमार, अंकित कुमार और अभिषेक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जोया के सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में देर शाम तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और तीनों को अपने साथ ले गए। तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed