फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three more teacher found duplicate degree

अमरोहा से स्थानांतरित तीन और शिक्षक निकले फर्जी डिग्रीधारक

Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।  Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बीएड की फर्जी अंकतालिका लगाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे शिक्षकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले ही विभाग द्वारा एक शिक्षक को फर्जीवाड़े में नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि अमरोहा से स्थानांतरण हुए तीन और शिक्षक फर्जी डिग्री पर नौकरी करते पाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए गौतम प्रसाद ने संबंधित जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया है। बड़े स्तर पर हो रही इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शैक्षिक सत्र वर्ष 2004-05 में बीएड की डिग्री प्राप्त करने वाले प्रदेशभर में करीब 4570 शिक्षक फर्जी मिले थे। फर्जी शिक्षकों की सूची जनपदवार बीएसए कार्यालयों को उपलब्ध कराई गईं। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों का रिकार्ड खंगाला तो जिले के पांच शिक्षक जांच के दायरे में आ गए। जिसके बाद विभाग द्वारा गंभीरता से इनकी जांच की गई, तो एक शिक्षक की डिग्री फर्जी होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद विभाग ने फर्जी डिग्री के जरिये नौकरी हथियाने वाले शिक्षक पर सेवा समाप्ति   की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी जांच में तीन और शिक्षक फर्जी पाए गए हैं। तीनों शिक्षकों का वर्ष 2013 में अलीगढ़ व कांशीराम नगर और बागपत जिले के लिए स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed