फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three lakh stolen including cash and gold and silver jewelery in farmer's house

किसान के घर में नगदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत तीन लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three lakh stolen including cash and gold and silver jewelery in farmer's house
अमरोहा। चोरों ने किसान के घर में घुसकर दो लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिए। पीड़ित किसान ने बेटी की शादी के लिए जेवरात जुटाए थे। 25 दिन बाद बेटी की शादी है। घटना से परिजनों में हड़कंप मचा है। परिजनों की आंख खुलने पर चोर फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित किसान ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव आगापुर की है। यहां पर किसान सतपाल सिंह का परिवार रहता है। बताते हैं कि 28 अप्रैल को सतपाल सिंह की बेटी नीशू की शादी है। लिहाजा घर में शादी की तैयारियां चल रही है। बेटी के लिए उपहार के सामान की खरीदारी की जा रही है। शुक्रवार को सतपाल सिंह के घर के गेट पर नाली का निर्माण हुआ था। इस कारण रात में घर में मुख्य गेट खुला हुआ था। सतपाल सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोए हुए थे। रात्रि में करीब साढ़े ग्यारह बजे चोर घर में दाखिल हो गए। इस दौरान बेटी की शादी के लिए जुटाए गए सोने-चांदी के आभूषणों में गले की सोने की कंठी, अंगूठी, पाजेब, एक सिक्का और 2 लाख रुपये की नगदी समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। आहट होने पर सतपाल की पत्नी प्रमोद की आंख खुल गईं। उन्होंने देखा की तीन लोग मेन गेट के पास थे। लिहाजा उन्होंने सतपाल को उठाने के लिए शोर मचा दिया। तभी चोर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग निकले। पीड़ित किसान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की और वापस लौट गई। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed