फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three lakh rupees were fraudulently

धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये हड़पे, महिला समेत छह के खिलाफ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

उनके बेटे रितिन कुमार अग्रवाल का आरोप है कि उनकी मुलाकात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मधुआ माफी निवासी महेंद्र सिंह से हुई थी। इसके बाद रितिन कुमार ने महेंद्र सिंह से 20 जुलाई 2021 को कृषि की तीन जमीन पांच लाख रुपये देकर खरीदी थी। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर महेंद्र सिंह, दक्ष शर्मा, पूनम और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Three lakh rupees were fraudulently

विस्तार

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और तीन लाख रुपये हड़पने के मामले में नौगांवा सादात पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में नवीन कुमार अग्रवाल का परिवार रहता है। उनके बेटे रितिन कुमार अग्रवाल का आरोप है कि उनकी मुलाकात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मधुआ माफी निवासी महेंद्र सिंह से हुई थी। इसके बाद रितिन कुमार ने महेंद्र सिंह से 20 जुलाई 2021 को कृषि की तीन जमीन पांच लाख रुपये देकर खरीदी थी। इसके बाद उस जमीन के पास महेंद्र सिंह की शेष जमीन को तीन लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन 6 अगस्त 2021 को महेंद्र सिंह अपने साथी गजरौला के परभुवन दक्ष शर्मा के साथ मिलकर कूटरचित और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेची हुई जमीन का बैनामा चार लाख रुपये में दक्ष शर्मा के पक्ष में करा दिया। इसके बाद उसी गाटा संख्या की दो बीघा जमीन को आरोपियों ने 3 लाख 91 हजार रुपये में पूनम निवासी मधुवा माफी को बेच दी। 31 अगस्त 2021 को रितिन कुमार अग्रवाल अपने खेत पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद महेंद्र, दक्ष शर्मा व पूनम अन्य दो-तीन लोगों के साथ खेत में खुदाई कर रहे थे। रितिन कुमार अग्रवाल ने इसका कारण पूछा तो वह गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने नितिन कुमार अग्रवाल के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर महेंद्र सिंह, दक्ष शर्मा, पूनम और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed