फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three killed when car collided with two tempos while hitting people on the roadside

सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए दो टेंपो से भिड़ी कार तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three killed when car collided with two tempos while hitting people on the roadside
डिडौली में हाईवे पर रविवार की दोपहर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार सड़क किनारे मौजूद बाइक व अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए टेंपो में जा भिड़ी। तेज टक्कर से गतिमान हुआ टेंपो अगले टेंपो से जा टकराया। हादसे में सड़क पर खड़े बाइक चालक, उसके बेटे व भांजी की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाकबड़ा से जोया की तरफ जा रहे दो टेंपो चालक रविवार की दोपहर करीब बारह बजे डिडौली अड्डे पर सवारियों को उतार रहे थे। इनमें से एक टेंपो से चौधरपुर निवासी शमशीदा उतरी थीं, जिन्हें रिसीव करने चौधरपुर के ही इसाक (48) बाइक से पहुंचे थे। इसाक के साथ उनका बेटा उवैस (10) व भांजी अर्शमा (06) भी बाइक के पास खड़े थे।
विज्ञापन

इसाक टेंपो चालक को किराया दे रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज कार के चालक ने पैदल जा रहे अमरोहा निवासी धीरज वर्मा को टक्कर मारते हुए बाइक के पास खड़े इसाक, उनके बेटे उवैस व भांजी अर्शमा को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार आगे मौजूद टेंपो से जा टकराई और तेज टक्कर लगने से रफ्तार में आया टेंपो अगले टेंपो से जा भिड़ा और पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में उवैस और अर्शमा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल इसाक, इसाक की मौसी शमशीदा, ढकिया चमन निवासी जैबुलनिशा, सहसपुर अलीनगर निवासी प्रवेश देवी, सोनम, मुजाहिद, डिडौली निवासी आकिब, रहरा थानाक्षेत्र के बिहारीपुर निवासी सत्य प्रकाश और अमरोहा निवासी धीरज वर्मा को पुलिस ने जोया सीएचसी में भर्ती कराया। इसाक को मुरादाबाद रेफर किया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में इसाक की मौत हो गई।
इसाक अपने बच्चों के साथ हटव्वा पट्टी गांव में अपने साले के साले की शादी में शामिल होने जा रहे थे। टेंपो से आईं रिश्ते की मौसी को रिसीव करते समय हादसे का शिकार हो गए।

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार छोड़कर उसका चालक भाग गया। रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे उस तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस कार, दोनों टेंपो और बाइक को थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed