{"_id":"6288fd6a4837d838894bf7e0","slug":"three-killed-and-seven-injured-due-to-thunderclap-on-a-tractor-trolley-full-of-laborers-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुदरत की आफत: अमरोहा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन मजदूरों की मौत, सात गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत की आफत: अमरोहा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन मजदूरों की मौत, सात गंभीर रूप से झुलसे
Sat, 21 May 2022 08:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, उझारी(अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, उझारी(अमरोहा)।
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 21 May 2022 08:25 PM IST
सार
अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के हाजीपुर तरारा व कनैटा गांव के जंगल में मजदूरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घायलों को पुलिस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमरोहा के उझारी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात झुलस गए। झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के वक्त सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठ कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के हाजीपुर तरारा व कनैटा गांव के जंगल में हुई। शनिवार दोपहर गांव हाजीपुर तरारा के जंगल में मजदूर यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहे थे। शाम के समय कटी हुई लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर कर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर ही उझारी निवासी रिफाकत (55), हाजीपुर तरारा निवासी प्रेमचंद (23) और राजेंद्र (30) की मौत हो गई। जबकि उझारी निवासी वसीम, नवाजिश, अनीश और हाजीपुर तरारा निवासी कलवा, इमरान, मोमराज और देवेंद्र झुलस गए।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी मिलने पर आसपास के लोग उनकी मदद को दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाए। जबकि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उप जिला अधिकारी सुधीर कुमार ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। उधर मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।