फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three hundred teachers got appointment letter

योग्यता के आधार पर नौकरी मिली, समर्पण के साथ करे काम: विजय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
three hundred teachers got appointment letter
अमरोहा। जिले के प्रभारी और बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि 300 शिक्षक परिषदीय स्कूलों को मिले हैं। इन लोगों को योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। ऐसे में समर्पण के साथ काम करने की जरूरत है। उम्मीद है शिक्षक भी बेहतर तरीके से काम करेंगे।
विज्ञापन

वह शनिवार को शहर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। इससे समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है। आज के दौर मे शिक्षकों का दायित्व और अधिक बढ़ गया है। क्योंकि यह लोग देश के भविष्य को गढ़ते हैं। उम्मीद है कि परिषदीय स्कूलों के नवनियुक्त शिक्षण माहौल को और बेहतर बनाएंगे। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय का माहौल बेहतर बनाना है ताकि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने में गौरवान्वित महसूस करें। छात्रों में नैतिकता का स्तर भी बढाएं। जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि नौकरी के साथ मानक को स्थापित करें। ताकि जिले का नाम रोशन हो सके। बीएसए चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षकों को बेहतर काम करना होगा। टीम के साथ स्कूलों का माहौल बेहतर बनाएं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, विधायक संगीता चौहान, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला आदि ने संबोधित किया। जिला समन्वयक मदन पाल सिंह ने संचालन किया। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, जिला समन्वयक गण तरुण औलख, प्रशांत कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed