फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three girl student missed in school way

घर से स्कूल को निकलीं तीन छात्राएं लापता, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
three girl student missed in school way
अमरोहा। घर से स्कूल के लिए निकली तीन छात्राएं अचानक लापता हो गईं। तीनों शहर के मोहल्ला कुरैशी और मोहम्मदी सराय की रहने वाली हैं। शाम तक घर वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने छात्राओं की तलाश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। लापता दो छात्राएं कक्षा नौ और एक कक्षा चार में पढ़ती हैं। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहम्मदी सराय निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे वह अपनी सहेली मोहल्ला के ही निवासी की 15 वर्षीय बेटी और मोहल्ला कुरैशी निवासी व्यक्ति की बेटी के साथ स्कूल के लिए निकली थी। इनमें दो कक्षा नौ की और दूसरी कक्षा चार की छात्रा है। लेकिन तीनों स्कूल नहीं पहुंचीं। शाम तक वह घर भी नहीं लौटीं। लिहाजा परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की। पास-पड़ोस और रिश्तेदारियों में पूछताछ की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। शनिवार की सुबह परिजनों ने छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि छात्राएं नाबालिग हैं। लिहाजा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि एक छात्रा के साथ अन्य दो छात्राएं भी चली गई हैं। फिलहाल छात्राओं की बरामदगी के लिए एक टीम को लगाया गया है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed