{"_id":"6181a6259bd290433d37eb69","slug":"three-friends-booked-for-murder-in-death-of-accused-of-smuggling-jpnagar-news-mbd408308156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के आरोपी की मौत में तीन दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी के आरोपी की मौत में तीन दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
अमरोहा। नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी वसीम उर्फ लल्लू की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में देहात थाना पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। उसका शव 27 अक्तूबर की रात अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही थी। जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में चोटों के निशान और कई हड्डियां टूटी मिलीं थीं। पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
26 अक्तूबर की रात करीब दस बजे अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव पड़ा मिला था। उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी था। पैर कुचले हुए थे। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त वसीम उर्फ लल्लू निवासी मोहल्ला बटवाल अमरोहा नगर के रूप में हुई थी। एसओ सुनील कुमार के मुताबिक मृतक वसीम उर्फ लल्लू पर अफीम, चरस व अन्य नशीले पदार्थ रखने और बेचने के मामले में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि मौका-ए-वारदात को देखने के बाद सड़क हादसा प्रतीत हो रहा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। अगले दिन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों और हड्डी टूटी होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि मृतक की बहन जैनब की तहरीर पर मृतक वसीम के दोस्त रोहित, अफनान और अक्षय के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि तीनों युवकों ने अतरासी रोड स्थित हट्टी के पास खड़े होकर शराब पी थी। घर लौटते समय मृतक वसीम अफनान की बाइक पर बैठा था। जबकि अक्षय और रोहित की बाइक पीछे थी। तभी ओवरब्रिज पर आकर शराब के नशे में धुत वसीम उर्फ लल्लू बाइक से उतरकर एक अज्ञात वाहन के सामने खड़ा हो गया था। इस दौरान वाहन उसे टक्कर मारकर भाग निकला था।
अब परिजनों की मांग पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।