फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three dead in two road accident

दो सड़क हादसाें में हुई तीन की मौत

Sun, 12 Nov 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा।
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा। Updated Sun, 12 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
three dead in two road accident
नौगावां सादात मार्ग पर सड़क हादसे के बाद जमा भीड़ और मौजूद पुलिस।
घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। बीती रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला के निकट ट्रैक्टर-ट्राली और कार की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मेरठ ले जाते समय दो घायलों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर मिल से कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में मैली लेकर गजरौला जा रहे थे। गांव शाहपुर कला के निकट मिल के पास ही धुंध होने की वजह से सामने से आ रही कार की ट्रैक्टर-ट्राली से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। कार सवार संतोष (25) और जगदीप (27) समेत रामवीर निवासी गण मोदीनगर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हसनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय संतोष और जगदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कार सवार लोग हलवाई का काम करते थे। जो बीती रात कार से संभल के गवां में एक कार्यक्रम में काम करने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने मौत की सूचना मिलने की बात से अनभिज्ञता जताई है।  पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। धुंध के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। एक सप्ताह में कई लोगों की जान सड़क हादसों में जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन से कुचला बाइक सवार, मौत 
नौगावां सादात मार्ग पर पाइनवुड स्कूल के निकट शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना नौगावां सादात थाना पुलिस ने बाइक समेत शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी मोहम्मद सुमेर (23) पुत्र नसीर अहमद मोहल्ले में ही बेकरी पर काम करता था। शनिवार की दोपहर सुमेर किसी काम से बाइक से नौगावां सादात जा रहा था। पाइनवुड स्कूल के निकट पहुंचा ही था। अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मान दी। जिससे सुमेर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव पर जब राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त कराई और बाइक को कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed