फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three corona positive found

किसान-मजदूर सहित तीन लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
three corona positive found
अमरोहा। किसान और मजदूर सहित जिले में तीन लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर दस लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4088 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 74 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब से आरटी-पीसीआर टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं आई है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1034 लोगों की जांच कराई गई। इस दौरान ट्रूनेट में एक और एंटीजन में दो लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में किसान और मजदूर शामिल है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4088 पहुंच गई है। कुल 74 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर दस मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 493 सैंपल जांच के लिए गाजियाबाद भेजे गए हैं। अब तक 200552 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 2816 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed