फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three child sinked in brajghat

ब्रजघाट में तीन बच्चे डूबे, एक की मौत

Sun, 10 Jun 2018 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Sun, 10 Jun 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट में बढ़े गंगा के जलस्तर में स्नान कर रहे तीन बालक डूब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर कूदे गोताखोरों ने दो बालकों को बचा लिया, लेकिन तीसरा डूब गया। कई घंटे बाद उसका शव बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गंगा घाट पर हुए हादसे से खलबली मच गई। देरशाम तक मृतक का शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। 
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 1 बजे थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी बाबर अली का 12 वर्षीय पुत्र मुज्जमिल अपने दोस्त जीशान व मुन्ने के साथ ब्रजघाट गंगा में ओवरब्रिज के नीचे पिलर नंबर-6 के पास स्नान कर रहा था। इस दौरान गंगा के जलस्तर में अचानक इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन

स्नान करते-करते तीनों बालक गहरे पानी के भंवर में फंस गए। तेज धारा में उलझने से तीनों डूब गए। शोर सुनकर मौके पर कूदे गोताखारों ने जुनैद व दूसरे बालक को बचा लिया, लेकिन मुज्जमिल ज्यादा गहरे पानी में जाने के बाद गुम हो गया।  इसके बाद अन्य गोताखोरों भी उसकी तलाश में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन बजे बालक का शव मिलने पर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि परिजन द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। देरशाम तक परिजन मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में जुटे थे। 

ग्राम प्रधान पति रहमत अली ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इशा की नमाज के दौरान उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed