फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three arrested for assaulting people who came to perform cremation

दाह संस्कार करने आए लोगों के साथ मारपीट में तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for assaulting people who came to perform cremation
दाह संस्कार करने आए लोगों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग के आरोप में तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक उमेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव बेर निवासी ग्रामीण शव का दाह संस्कार करने के लिए तिगरी में गंगा किनारे लाए थे। शव का दाह संस्कार करने के बाद वह तिगरी निवासी देवेंद्र की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान पर खाने के साथ ही चांट पकौड़ी व जलेबी मिलती हैं। अंतिम संस्कार करने आए लोगों की देवेंद्र से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। देवेंद्र पर आरोप है कि उसने अपने साथ कई लोगों को लेकर अंतिम संस्कार करने आए लोगों के साथ मारपीट की थी। मारपीट में चार लोग घायल हो गए थे। घायलों की सूचना पर तिगरी पहुंची एंबुलेंस ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया था। गंगा घाट पर मारपीट से अफरा तफरी मचने पर पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली थी। मारपीट के मामले में पुलिस ने देवेंद्र उसके भाई सर्वेश और गांव के चिंटू को गिरफ्तार किया। शांति भंग के आरोप में पुुलिस ने तीनों का शांति भंग के आरोप में चालान किया। उधर नाईपुरा निवासी रतन सिंह का भी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने शांति भंग के आरोप में चालान किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed