फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thousands stolen in three shops

तीन दुकानों में हजारों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen in three shops
बेखौफ चोरों ने अतरासी चौराहे पर ब्यूटी पार्लर समेत तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंचे सभी भाइयों के साथ चोरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान चोर एक मोबाइल और बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दुकानदारों ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना राजापुर थानाक्षेत्र के अतरासी चौराहे की है। यहां पर पपसरा निवासी तनु ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।
बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ब्यूटी पार्लर की दुकान के ताले तोड़कर दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जबकि पड़ोस में सैदनगली थानाक्षेत्र के घंसूरपुर निवासी शादाब कपड़े की दुकान है। चोरों ने इस दुकान के ताले तोड़कर 23 हजार रुपये की नकदी और अतरासी निवासी वाजिद की कैंटीन के ताले तोड़कर एक गैस सिलेंडर, बैटरी, इन्वर्टर और एक हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर मूंगफली विक्रेता ने घटना की जानकारी दुकान मालिक साबिर अली को दी। सूचना मिलते ही साबिर अली और अपने भाई फैयाज के साथ दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दो अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी दोनों भाइयों के साथ सरिया से मारपीट कर फरार हो गए। इस दौरान शादाब की दुकान में चोरों का मोबाइल और एक बाइक छूट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। पीड़ित दुकानदारों ने चोरों का मोबाइल और बाइक पुलिस को सुपुर्द कर दी है। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed