फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thousands stolen in cotton waste factory

कॉटन वेस्ट कारखाने में हजारों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen in cotton waste factory
चोरों ने कॉटन वेस्ट कारखाने के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित कारोबारी ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सलेमपुर हेमनगर निवासी मुरादअली कॉटन वेस्ट कारोबारी है। उनका कारखाना काकर सराय रोड स्थित जेपी धर्म कांटे के पास है। शनिवार रात मुरादअली कारखाना बंद करके घर चले गए थे। रविवार सुबह पहुंचे तो कारखाने में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक चोरों ने कारखाने से दो मोटर, एक बक्सा, मशीनों के बेलन, सरिए और मोटर चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed