{"_id":"5b217d074f1c1bb51e8b5b51","slug":"thousands-of-piligrims-bath-in-ganga-at-brijghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कमाया पुण्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कमाया पुण्य लाभ
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुण्य की डुबकी लगाने उमड़ा आस्थावानों का रेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठा अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में स्नान किया। डुबकी लगाने के लिए तड़के ही भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर धर्मलाभ कमाया।
बुधवार को ज्येष्ठा अमावस्या रही। जिस पर सवेरे से ही ब्रजघाट और तिगरी धाम में श्रद्धालु उमड़ने शुरू हो गए थे। दोपहर होने तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। बल्कि मंगलवार की देर रात ही काफी श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। जो लोग रात में नहीं जा पाए वे बुधवार की तड़के गंगा घाट पर पहुंचे और स्नान किया। गौरतलब है कि अमावस्या पर गंगा में स्नान करने से काफी पुण्य मिलता है। ऐसा पुराणों में कहा गया है। संस्कृति के रीति रिवाजों को लोग आज भी निभा रहे हैं। इसकी झलक गंगा में स्नान करने वालों को देखकर मिलती है।
श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सूरज को अर्घ्य भी दिया। वहीं कुछ लोगों और महिलाओं ने पुरोहितों से बाकायदा पूजा अर्चना कराते हुए परिवार की मंगल कामना की। बुजुर्गों ने श्रद्धाभाव के साथ स्नान किया तो युवाओं ने स्नान के दौरान जमकर अठखेलियां की।
विज्ञापन
युवा तो काफी देर तक गंगा में स्नान कर मस्ती करते रहे। इसके अलावा गंगा घाट पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि भी दिया। दोपहर होने तक गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी था।