{"_id":"621e7574787bb31a0763b1b1","slug":"thieves-targeted-the-closed-house-report-filed-dhanaura-news-mbd4203406144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। रविवार की रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखा 10 हजार रुपया नकद और आभूषण चुरा ले गए। गृहस्वामी को इस घटना की जानकारी सोमवार को हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने थाने में अज्ञात चोराें के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी परविंदर सिंह अपने भाई संजीव के साथ रहते हैं। रविवार की रात संजीव अपनी पत्नी के साथ कही बाहर गए थे। जबकि परविंदर दूसरे मकान पर सोने चले गए। इसबीच चोरों ने बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया, इस दौरान चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुसे और कमरों में लगे ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिए। परविंदर ने बताया कि चोरों ने सेफ का लॉक तोड़ अंदर रखा 10 हजार चुराने में सफल रहे। इसके अलावा चोर आलमारी में रखे करीब एक लाख से अधिक मूल्य का आभूषण चुराकर ले जाने में सफल रहें। पीड़ित के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना की, बाद में पीड़ित से तहरीर लेकर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का मानना है कि चोरी की इस घटना को मुहल्ले के किसी जानकारी व्यक्ति ने अंजाम दिया है।