{"_id":"68b8a69dee62d2a43c088a9e","slug":"there-was-stone-pelting-and-lathi-charge-between-two-sides-case-filed-against-28-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146956-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे \nहुआ पथराव, 28 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे हुआ पथराव, 28 पर केस
Thu, 04 Sep 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़कर हालात संभाले। पुलिस ने 13 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह घटना देहात थानाक्षेत्र के धनौरा उर्फ मुरादनगर गांव की है। गांव में इस्लाम और नूर मोहम्मद के परिवार रहते हैं। पुरानी रंजिश में मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की लेकिन आरोपी पुलिस के सामने ही पथराव करते रहे। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग घरों में छिप गए। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में कामिल, फरमान, इस्लाम, वकील, उवैस, कासिम, नूर मोहम्मद उर्फ कलुआ, शाहनवाज, दानिश, कलीम, शकीरा, औसाफ अली और इकरार और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अज्ञात लोगों की वीडियो फोटो के आधार पर पहचान की जा रही है।