फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was silence at the paddy procurement centres on the first day

Amroha News: पहले दिन धान खरीद केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
There was silence at the paddy procurement centres on the first day
अमरोहा। मंगलवार से जिलेभर में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी किसान धान और बाजरे की बिक्री के लिए खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

खाद्य विपणन वर्ष 2024-25 के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में धान और बाजरे की खरीद के लिए एक अक्तूबर से सरकारी खरीद केंद्रों की शुरुआत की गई है। धान खरीद के लिए जिलेभर में 18 और बाजरे की खरीद के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार से केंद्रों पर खरीद शुरू होनी थी, लेकिन पहले दिन केंद्र सूने रहे। कोई भी किसान खरीद केंद्रों पर धान व बाजरा लेकर नहीं पहुंचे। केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिले को मिला है 10 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह के अनुसार जिले को धान खरीद के लिए दस हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, बाजरे की खरीद के लिए अभी कोई लक्ष्य जिले को नहीं दिया गया है। सभी खरीद केंद्र को सक्रिय कर दिया गया है। किसान पंजीकरण कराने के बाद केंद्रों पर धान व बाजरे की बिक्री कर सकते हैं। 48 घंटों के भीतर किसानों को उनकी फसल का दाम बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article