फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is no ban on procession of Jalsa-e-Mohammadi on Eid Miladunnabi: Mehboob Ali

ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी पर नहीं है कोई पाबंदी : महबूब अली

Tue, 02 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
There is no ban on procession of Jalsa-e-Mohammadi on Eid Miladunnabi: Mehboob Ali
अमरोहा। लोक लेखा समिति के चेयरमैन व सदर विधायक हाजी महबूब अली ने कहा कि शहर में ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी अपनी पुरानी रिवायत के अनुसार निकाला जाएगा। लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जिम्मेदार पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से वार्ता जारी है। प्रशासनिक स्तर से किसी भी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है। जल्द ही अनुमति जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को सदर विधायक महबूब अली ने मोहल्ला दानिशमंदान स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। कहा कि पिछले काफी वर्षों से निकल रहे जुलूस-ए- मोहम्मदी पर किसी तरह से कोई रोक नहीं लगाई है। जिम्मेदार पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने बातचीत में इस बाबत अपना रूख साफ कर दिया है। जुलूस-ए-मोहम्मदी शहर की तहजीब का हिस्सा है, जो हर बार की तरह इस साल भी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ आगामी पांच सितंबर को निकाला जाएगा। 1962 से मुस्लिम कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी लगातार निकलता आ रहा है।
विज्ञापन

बीती 2 मई को सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स मुरादाबाद की ओर से रजिस्टर्ड कमेटी घोषित की है। जो लगातार अपना काम कर रही है और जुलूस की अनुमति के लिए प्रशासन से मांग की है। वहीं, दूसरी कमेटी ने इस पर आपत्ति की है। उनका कहना है कि जुलूस उनके नेतृत्व में निकाला जाए। इसी के चलते प्रशासन ने अभी तक जुलूस-ए-मोहम्मदी की अनुमति नहीं दी है। प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस को अपनी देखरेख में शांति पूर्वक जुलूस निकालने की अनुमति दे देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed