फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft worth lakhs from a post office employee's locked house in broad daylight.

Amroha News: पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के सूने घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs from a post office employee's locked house in broad daylight.
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 60 हजार रुपये की नकदी और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घटना के समय कर्मचारी ड्यूटी पर था, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर चोरी की जानकारी होने से परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज निवासी रजत शर्मा गांव के ही पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार को रजत शर्मा रोजाना की तरह ड्यूटी पर चले गए। इसी दौरान दिन में किसी समय चोर मकान की छत पर पहुंचे और जाली काटकर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखी सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये की नकदी और एक मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। शाम को ड्यूटी से लौटने पर रजत शर्मा ने घर का सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ सिटी पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed