फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of two lakhs including cash and jewelry in the laborer house

मजदूर के घर डाका: दीवार फांद कर चोरों की एंट्री, सोता रहा परिवार; रात में ही ले उड़े नगदी-जेवरात

Wed, 07 Jun 2023 10:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 10:27 AM IST
सार

दीवार फांद कर मजदूर के घर में घुसे बेखौफ चोरों ने नगदी-जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। मजदूर दिलशेर कॉटन वेस्ट कारखाने में मजदूरी करते हैं। रात को जरूरी काम से कारखाने जाना पड़ा था।

विज्ञापन
Theft of two lakhs including cash and jewelry in the laborer house
मजदूर के घर चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगवार की रात दीवार फांद कर मजदूर के घर में दाखिल हुए बेखौफ चोरों ने नगदी-जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित मजदूर ने मामले में तहरीर दे दी गई है। 

विज्ञापन

घर से बाहर गया हुआ था मजदूर
ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अब्बलपुर गांव में हुई। यहां पर मजदूर दिलशेर का परिवार रहता है। दिलशेर अमरोहा में स्थित कॉटन वेस्ट कारखाने में मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी खुर्शीदा के अलावा पांच बेटी और एक बेटा है। मंगलवार की रात दिलशेर कॉटन वेस्ट कारखाने पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और बच्चे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की वारदात के बाद परिवार ने मचाया शोर
रात में किसी समय दीवार फांद कर चोर घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखी 17 हजार रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। रात में ही करीब 11:30 बजे घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित दिलशेर ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। वहीं बुधवार की सुबह खेतों में खाली बैग पड़े मिले। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed