फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft in the shop by masquerading as

दुकान में नकब लगाकर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
theft in the shop by masquerading as
रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में नकब लगाकर करीब पचास हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इसी दुकान में कुछ दिन पूर्व ताले तोड़कर भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव बुरावली निवासी बबलू पुत्र इंतजाम अली की हिंदुस्तान धर्मकांटे के सामने रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रविवार को प्रतिदिन की बबलू सिंह दुकान बंद करके शाम के समय घर चला गया था। लेकिन रात्रि में किसी समय चोरों ने दुकान को निशाना बना लिया। नकब लगाकर दुकान से कपड़े चोरी कर लिए। सोमवार सुबह को दुकान में चोरी की जानकारी होने पर दुकान स्वामी के होश उड़ गए। दुुकान स्वामी के मुताबिक पचास जीन्स, बीस शर्ट, दस जोड़ी जूते, समेत करीब पचास हजार का सामान चोरी हो गया। पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि चौबीस जनवरी को भी इसी दुकान में ताले तोड़कर चोरी हुई थी। उसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed