फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft in six shop

छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी सहित दो लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
theft in six shop
अमरोहा। सोमवार की रात को चोर छह दुकानों के ताले तोड़ नकदी और इनवर्टर-बैटरी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पीड़ित दुकानदारों को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने पड़ताल की। वहीं, पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में कांठ बस अड्डे के पास की है। मोहल्ला चौक निवासी सत्यपाल सिंह चौहान यहां पेंट्स की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह सोमवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चल गए थे। देर रात को चोर दुकान के ताले तोड़कर छह हजार रुपये इनवर्टर, बैटरी, पेंट्स की बाल्टी, पुट्टी के बोरे सहित 40 हजार रुपये का सामान ले गए। चोरों ने पड़ोसी दुकानदार अहमद नगर निवासी नौशाद की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को भी निशाना बनाया। चोर दुकान के ताले तोड़कर इनवर्टर-बैटरी उड़ा ले गए। इसके बाद चोरों ने कटकुई निवासी इरफान की दुकान के ताले तो तोड़े , लेकिन सामान चुराने में नाकाम रहे। इसके अलावा चोर कटकुई नई बस्ती निवासी बारबर शाकिर की दुकान के ताले तोड़ 3800 रुपये की नकदी समेत इनवर्टर बैटरी ले गए। चोर तकिया हुसैन शाह निवासी शहजाद की बारबर की दुकान से इनवर्टर-बैटरी और बाल काटने की मशीन चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने पीड़ितों को वारदात की जानकारी दी। पीड़ित दुकानदारों ने दो लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed