{"_id":"65a58b24982fc29a5d0079b6","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-a-grocery-shop-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-12234-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
अमरोहा। चोरों ने परचून की दुकान के ताले तोड़कर नगदी समेत ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बाद में दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। नकाबपोश चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना के करीब ढाई घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से ग्रामीणों ने रोष व्याप्त है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गफ्फारपुर इम्मा गांव निवासी शहाबुद्दीन बागड़पुर गांव के अड्डे पर परचून की दुकान करते हैं। रात को करीब बारह दो नकाबपोश चोर ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए और दराज में रखी करीब 30 हजार रुपये की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। करीब दो घंटे तक चोर दुकान में रखे सामान को समेटते रहे। इसके बाद दुकान के पीछे वाली दीवार में नकब लगाकर भाग गए। चोरों के दुकान में घुसने और बाहर निकालने की पूरी घटना बगल में साइबर कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दुकानदार शहाबुद्दीन को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। शहाबुद्दीन ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। जिसके दो घंटे बाद नौगांवा सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित शहाबुद्दीन ने नगदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। पीड़ित ने मामले की तहरीर दे दी, लेकिन देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।