फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man poured kerosene on his body

अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराने पहुंची टीम के सामने ही युवक ने उलेड़ा तेल, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man poured kerosene on his body
अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराने पहुंची टीम के सामने ही जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्ति के बेटे ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। पुलिस ने युवक और उसके पिता को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया स्थित गुरुद्वारे के पीछे प्लाटिंग का है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक यहां प्लॉटिंग अवैध रूप से की गई है। सोमवार को डिडौली में कार्रवाई करने के बाद टीम दोपहर करीब 3.30 बजे जोया में गुरुद्वारे के पीछे स्थित प्लाटिंग को ध्वस्त कराने गई थी। बताते हैं कि यहां जोया के ही रहने वाले एक व्यक्ति जमीनों की खरीद-फरोख्त करता है। टीम को देखकर जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्ति का बेटा आपा खो बैठा और वह प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने लगा। पिता भी वहीं मौजूद था। इस बीच युवक ने टीम के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। आग लगाने के लिए माचिस तलाशने लगा। घटना की भनक लगते ही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे समझाबुझाकर उसका गुस्सा शांत किया। इसके बाद कार्रवाई का विरोध कर रहे बाप-बेटे वापस लौट गए। इसके बाद टीम ने जेसीबी से अवैध प्लाटिंग की दीवारों को ध्वस्त कराया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि युवक ने केरोसिन उड़ेल लिया था। हालांकि बाद में उसे समझा कर घर भेज दिया गया। है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed