फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man got married for the third time, the first two wives reached Sautan's maternal uncle

युवक ने रचाई तीसरी शादी, सौतन के मायके पहुंचीं पहली दो पत्नियों से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young man got married for the third time, the first two wives reached Sautan's maternal uncle
दो पत्नियों के रहते हुए युवक ने तीसरी शादी कर ली। दोनों पत्नी एकत्र होकर तीसरी सौतन के मायके पहुंचीं तो मायके वालों ने उनके साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। विवाहिताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला थाना रजबपुर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान ने अपनी बेटी की शादी 17 दिसंबर 2012 को बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। उसके पास एक नौ साल का बेटा भी है, जो अपने पिता के साथ रहता है। आरोप है पहली पत्नी की बीमारी के चलते युवक ने अपनी छोटी साली से शादी कर ली। दहेज की मांग को लेकर विवाद के चलते दोनों पत्नियां अपने मायके आकर रहने लगीं। मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। युवक ने बिना दोनों पत्नियों की सहमति के डिडौली गांव की एक युवती से तीसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही दोनों पत्नियां तीसरी सौतन के मायके पहुंची गईं। इससे नाराज मायके वालों ने उनसे मारपीट की और लहूलुहान कर घर से भगा दिया। दोनों पत्नियों ने डिडौली कोतवाली पहुंच कर आरोपी तीसरी सौतन के मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed