{"_id":"68bdf0ef3abd1ff0490bf923","slug":"the-work-of-the-dam-being-built-to-protect-the-railway-line-from-floods-stopped-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147246-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाढ़ से रेलवे लाइन को बचाने के लिए बन रहे बांध का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाढ़ से रेलवे लाइन को बचाने के लिए बन रहे बांध का काम रुका
विज्ञापन
गजरौला। गंगा में आई बाढ़ के कारण रेलवे लाइन को कटान से बचाने के लिए बांध बनाने का काम थम गया। बाढ़ सीजन समाप्त होने के बाद दोबारा कार्य शुरू किया जाएगा। ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने रेलवे पुल का उत्तर दिशा का काफी हिस्सा अमरोहा जिले की सीमा में आता है। ब्रजघाट चौकी के सामने रेलवे लाइन को कटान से बचाने के लिए दशकों पूर्व पत्थर का पक्का बांध बनाया गया था। जिसकी लंबाई करीब 12 सौ मीटर है। पुराना हो जाने के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे बाढ़ का पानी रेलवे लाइन की तरफ जाने का खतरा बना रहता है। इस खतरे को भांपते हुए रेलवे ने 12 सौ मीटर बांध दोबारा बनवाने का निर्णय लिया। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पिछले दिनों पक्का बांध बनाने का काम शुरू किया गया। कुछ दिन तक काम चला था। बाद में गंगा में बाढ़ आ गई। इस कारण कार्य बंद कर दिया गया। बीच में गंगा में पानी कम हाेने पर काम शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण शुरू नहीं किया जा सका। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल का कहना है कि बाढ़ के कारण काम बंद है। उधर दोबारा काम शुरू करने के लिए पत्थर आएगा। मगर गंगा में आई बाढ़ के कारण ट्रक आने जाने का रास्ता बंद है। रास्ता सही हो जाने पर ही पत्थर से भरे ट्रक आएंगे। संभावना लग रही है कि बाढ़ सीजन समाप्त होने पर ही काम किया जाएगा।
-- -- -