फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The water turned on the wishes the young man arrived with the wedding procession for the second marriage when

मनसूबों पर फिरा पानी: दूसरी शादी करने बरात संग पहुंचा युवक, पोल खुली तो पहली पत्नी बोली- रुको मैं आ रही हूं..

Wed, 28 Sep 2022 07:30 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 07:30 PM IST
सार

अमरोहा में कोर्ट मैरिज करने के बाद भी बारात के साथ दूसरी शादी करने पहुंचे युवक के अरमानों पर पानी फिर गया। दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है इस बात की जानकारी होते ही दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
The water turned on the wishes the young man arrived with the wedding procession for the second marriage when
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में कोर्ट मैरिज छिपा कर दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बारातियों समेत दुल्हन के परिजनों ने बंधक बना लिया। क्षेत्र में बारातियों को बंधक बनाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर  दूल्हे की पहली पत्नी से फोन पर बात की तो उसने कोर्ट मैरिज करना स्वीकार कर लिया। साथ ही उसने कहा कि मैं मौके पर आ रही हूं । फिलहाल पुलिस दूल्हे की पहली पत्नी के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

ये मामला जिले के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक पिता अपनी बेटी की शादी रजबपुर थानाक्षेत्र  निवासी युवक के साथ तय की थी। किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि युवक पहले से शादीशुदा है। जबकि युवक मुरादाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शादी की तारीख तय थी, इसलिए दूल्हा और उसके परिजन बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गए। यहां परंपरागत तरीके से  दुल्हन के परिजनों ने बरात का स्वागत किया। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने बरात चढ़ाना शुरू कर दिया । अभी बरात दुल्हन की दहलीज पर पहुंची नहीं थी कि दूल्हे की पहली शादी से पर्दा उठ गया। थोड़ी देर में ये बात बराती और घराती दोनों पक्षों में फैल गई। दूल्हे की पहली शादी की भनक जब दुल्हन पक्ष के लोगों को लगी तो दुल्हन के पिता और परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी के कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया और दूल्हा व अन्य बरातियों को स्कूल में बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी नौगांवा सादात पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पूरे मामले का खुलासा किया और दूल्हे की पहली पत्नी का नंबर लेकर फोन पर बात की तो उसने कोर्ट मैरिज की बात स्वीकार कर लिया।  इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि बरात लेकर आए दूल्हे की पहली पत्नी के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed