फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The temperature reached 41.5 degrees, and humidity disrupted life.

Amroha News: 41.5 डिग्री के पार पहुंचा पारा, उमस से जनजीवन बेहाल

Fri, 05 Jun 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 41.5 degrees, and humidity disrupted life.
अमरोहा। जिले में भीषण गर्मी और उमस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों ने स्थिति और अधिक कठिन बना दी। भीषण गर्मी के चलते बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते प्रकोप का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिल रहा है। चिलचिलाती धूप में कुछ देर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। धूप में निकलते ही लोगों का पसीना छूट रहा है और उमस के कारण राहत नहीं मिल पा रही है। घरों के भीतर भी गर्मी का असर बना हुआ है, जिससे लोग दिनभर पंखों और कूलरों के सहारे राहत तलाशते नजर आए। वहीं बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।भीषण गर्मी का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। खेतों में नमी तेजी से खत्म हो रही है और सिंचाई की जरूरत बढ़ गई है। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।लोग अब मानसून पूर्व बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि बारिश होने पर ही गर्मी और उमस से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed