फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The teenager was injured by dogs

दीपपुर में घास काट रही किशोरी को कुत्तों ने किया जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The teenager was injured by dogs
हसनपुर सीएचसी में बैठी कुत्तों के हमले में जख्मी दीपपुर निवासी किशोरी कंचन। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक नहीं थम रहा है। लगातार तीसरे दिन कुत्तों ने फिर हमला किया। हालांकि यहां सत्रह वर्षीय किशोरी को आसपास घास काट रही महिलाओं ने बचा लिया। जख्मी हालत में सीएचसी लाया गया। एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के बाद घर भेज दिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम कुत्तों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

गुरूवार को गांव दीपपुर में बारह वर्षीय कनिष्क को कुत्तों ने हमला कर मार डाला था। इसी गांव में शुक्रवार शाम को गांव निवासी प्यारेलाल की सत्रह वर्षीय बेटी कंचन गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थी। थोड़ा फासले से महिलाएं घास काट रहीं थीं। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने कंचन पर हमला बोल दिया। शोर मचाते हुए कंचन दूसरी महिलाओं की तरफ दौड़ी। अन्य महिलाओं के किसी तरह से कुत्तों को भगाया। कंचन के कमर में थोड़ा सा घाव हो गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां घाव पर मरहम पट्टी के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। वन दरोगा सुमित राठी ने बताया कि किशोरी को कुत्तों द्वारा काटने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम कुत्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed