{"_id":"68c1eab1a9cf4556c3006ea2","slug":"the-target-is-to-make-25-thousand-members-in-cooperative-societies-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-147420-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सहकारी समितियों में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सहकारी समितियों में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
अमरोहा। सहकारी समितियों में नए सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 12 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान में 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं।
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों में सदस्य बनाए जाने के लिए 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य गांव-गांव में सहकारी समिति की सदस्य संख्या बढ़ाना और अधिक किसानों व ग्रामीणों का सहकारिता तंत्र से जोड़ना है। उन्हें औपचारिक बैंकिंग व ऋण से जोड़ना है। इससे कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण, बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में 45 सहकारी समितियों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 221 रुपये का शुल्क जमा कर किसान सदस्य बन सकते हैं।
एआर कोऑपरेटिव वरुण अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 25 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान के लिए अपर जिला सहकारी अधिकारी उमेश कुमार को नोडल अधिकारी अधिकारी नामित किया गया है जबकि ब्लॉक स्तर के सभी एडीओ कोऑपरेटिव को सहायक नोडल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
-- -
कृषि भूमि न होने वाले भी बन सकेंगे सदस्य
अभियान के दौरान कृषि भूमि धारक किसानों को सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें 100-100 रुपये के दो शेयर, 21 रुपये का सदस्यता शुल्क व पांच रुपये सदस्य कार्ड समेत कुल 226 रुपये जमा करने होंगे। इसके साथ ही बिना कृषि भूमि धारक लोग भी समिति के सदस्य बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
-- -- -- --