{"_id":"67cb50b16f0351512801f2d2","slug":"the-supply-of-three-powerhouses-including-khadgujar-will-remain-stalled-for-7-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-135618-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खादगुर्जर सहित तीन बिजलीघरों की आपूर्ति 7 घंटे रहेगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खादगुर्जर सहित तीन बिजलीघरों की आपूर्ति 7 घंटे रहेगी ठप
Sat, 08 Mar 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। जर्जर तार बदले जाने, भूमिगत केबल की मरम्मत के कारण खादगुर्जर, फाजलपुर और यूपीएसआईडीसी बिजलीघरों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी।
बिजली विभाग के एसडीओ चंद्रेश विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को 33 केवी तेवा लाइन के जर्जर हो चुके पोल को बदलने का काम किया जाएगा। इसके अलावा 33 केवी बिजलीघर खाद गुर्जर व फाजलपुर बिजलीघर की भूमिगत केबल की मरम्मत की जाएगी। विभाग के कर्मचारी सुबह 9 बजे से गड्ढा खोदकर काम करने लग जाएंगे। इस दौरान नजदीक से गुजर रहे 33 केवी यूपीएसआईडीसी लाइन का शट डाउन लिया जाएगा। उधर नगर के बसंत विहार में स्थित 132 केवीए बिजलीघर से खादगुर्जर व फाजलपुर बिजलीघराें को आपूर्ति की जाती है, लेकिन भूमिगत केबल की मरम्मत कार्य के चलते दोनों बिजलीघरों का सुबह 9 बजे से शट डाउन रहेगा। शाम को 4 बजे काम पूरा हो जाने पर आपूर्ति बहाल की जाएगी। एसडीओ का कहना है कि खाद गुर्जर, फाजलपुर व यूपीएसआईडीसी बिजलीघर की आपूर्ति 7 घंटे ठप रहेगी।