फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The struggle will continue for the interests of traders: Anil Jain

व्यापारियों के हित के लिए जारी रहेगा संघर्ष : अनिल जैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The struggle will continue for the interests of traders: Anil Jain
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष किया जा रहा है। यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। कहा कि समाज सेवा में भी समय-समय पर अपना योगदान देते रहें।
विज्ञापन

फोरम की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रॉयल पैलेस में किया गया। जिसमें जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं व्यापारियों के हित में किए जा रहे संघर्ष में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। यदि व्यापारियों को किसी भी प्रकार से परेशान किया जा रहा है। तो समस्या से अवगत कराए। समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष खत्री मनोज टंडन ने की एवं संचालन नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील रस्तौगी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष हिलाल अली ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, अमरोहा नगर अध्यक्ष मोनू यादव, जैनुल आबेदीन, अजय गोयल, दीपक अग्रवाल, राजीव बंसल, राजू यादव, नवनीत गुप्ता, राम प्रकाश वर्मा, नवनीत गुप्ता, समीर खान, सौरभ गुप्ता, पौरूष अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, अलीमुद्दीन, लोकेश अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा सभासद, भरत लाल प्रजापति, अभिषेक अग्रवाल, सरदार चरणजीत सिंह, अनुज गौड़, विकास मित्तल, अमित अग्रवाल, सार्थक गुप्ता, विशाल गुप्ता, राहुल रस्तौगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed