{"_id":"610046548ebc3e587a44f965","slug":"the-streets-of-the-city-were-filled-with-rain-jpnagar-news-mbd3972229162","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश में लबालब हुईं शहर की सड़कें, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश में लबालब हुईं शहर की सड़कें, राहगीर परेशान
विज्ञापन
अमरोहा में मंगलवार को बारिश के बाद कोट बाजार सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दिन भर हुई 100 मिलीमीटर झमाझम बारिश में शहर की सड़कें लबालब हो गईं। बारिश में चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। हर गली-मोहल्ला और मुख्य मार्ग पर पानी भरा मिला, जो घंटों तक नहीं निकला। जिसके कारण राहगीर को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश के बाद खेत खलिहानों में पानी भर गया। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी। अगले 24 घंटे बूंदाबांदी और बारिश के आसार बने हुए हैं।
मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बाद छाए थे। ठंडी हवा बारिश की ओर इशारा कर रही थी। करीब ग्यारह बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद झमाझम बारिश जारी रही। जिसके कारण शहर के रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्यानपुर मार्ग और कोतवाली के सामने पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी समस्या उठानी पड़ी। पैदल तो छोड़ो बाइक सवारों को भी दिक्कत हुई। इसके अलावा शहर के कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क, लकड़ा चौराहा सहित दर्जनों मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। जिसके कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। घंटों लोग अपने ही घरों में कैद रहे।
वहीं बच्चों ने बारिश में जमकर आनंद लिया। सड़कों पर भरे गंदे पानी में मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया जुलाई महीने में तीन दिन बरसात हुई है। जबकि मंगलवार को दिनभर 100 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं बारिश धान के साथ अन्य फसलों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
पानी में बंद हुई मोटरसाइकिलें
अमरोहा। बारिश के बाद सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हुई। सड़कों पर भरा लबालब पानी से बचकर निकलने के लिए लोग बाइक का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। मगर अक्सर देखा गया कि जैसे बाइक सड़कों पर भरे पानी से होकर निकलते उनके साइलेंसर और स्पार्क प्लग में पानी भरने के कारण बाइक बंद हो गई। संवाद
कच्चे मकानों में रहने वालों की बढ़ीं धड़कन
अमरोहा। झमाझम बारिश होने के साथ ही शहर कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ जाती हैं। जब-जब तेज बारिश होती है वह ईश्वर से रहम की दुआ करते रहते है। बारिश तक वह अपने ही घर से दूर रहते है। जिससे उन्हें कोई नुकसान न हो। इस तरह के दर्जनों घर शहर और उसके आसपास स्थित है। संवाद
टेक्निकल फॉल्ट से आवास विकास में बिजली गुल
अमरोहा। गुलड़िया सब स्टेशन से जुड़े फीडर में मंगलवार की सुबह में फॉल्ट आ गया। इसके चलते आवास विकास कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। टंकियों से पानी खत्म होने से लोगों ने हैंडपंप से काम काज निपटाया। सुबह लगभग नौ बजे बिजली की आपूर्ति पटरी पर लौटी। इसके बाद घरों में काम काज में तेजी आई। संवाद
ग्राहकों का इंतजार करते रहे दुकानदार
अमरोहा। बारिश के चलते दोपहर के बाद कारोबार प्रभावित हो गया। शहर के कोट, शफातपोता, गुजरी, बसावनगंज, कटरा, लकड़ा, बाजार रज्जाक आदि इलाके के दुकानों में दोपहर के बाद खरीदार नहीं आए। इसके चलते दुकानदार मायूस हो गए। कई दुकानों में शाम तक खरीदार तक नहीं आए। संवाद
नाली ओवरफ्लो, गंदे पानी से गुजरे लोग
अमरोहा। बारिश के चलते शहर के नाले और नालियां ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते गंदा पानी सड़क पर आ गया। राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका पर लोगों को नाराजगी दिखी। संवाद