{"_id":"66fc9129d5ea8a46c20efbc7","slug":"the-seventh-phase-for-admission-to-polytechnic-will-begin-from-4th-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126755-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए चार से शुरू होगा सातवां चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए चार से शुरू होगा सातवां चरण
विज्ञापन
अमरोहा।
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें नहीं भरने के कारण प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सातवें चरण की काउंसिलिंग की तारीखों का एलान कर दिया है। जिले में भी तीन कॉलेजों में करीब 15 फीसदी सीटें खाली रह गई गई थीं।
रोजगार परक शिक्षा के लिए युवाओं में व्यवसायिक शिक्षा की और रुझान बढ़ रहा है। जिले में तीन पॉलिटेक्निक कॉलेजों में युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा की अलग-अलग ट्रेडों में प्रवेश दिए जाते हैं। छह चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी कॉलेजों में करीब 15 फीसदी सीटें खाली रह गई थी। सीटों को भरने के लिए सातवें चरण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है। महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बछरायूं के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंद्रा के अनुसार जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक चार से छह अक्तूबर च्वाइस फिलिंग की जा सकेगी। सात अक्तूबर को सीटों का आवंटन होगा। आठ से दस अक्तूबर तक प्रमाणपत्रों की जांच होगी और दस अक्तूबर तक ही फीस जमा की जा सकेगी और इसी दिन सीट विड्रॉल भी हो सकेगी।
कहां कितनी सीटें रह गई थी खाली
कॉलेज - कुल सीटें - प्रवेश - रिक्त सीटें
महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी बछरायूं - 246 - 229 - 17
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटाई, जोया - 239 - 184 - 55
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सुतावली - 232 - 211 - 21