फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The scooty-riding minors robbed the public service center operator

चोरी की स्कूटी सवार नाबालिगों ने लूटा था जनसेवा केंद्र संचालक को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The scooty-riding minors robbed the public service center operator
चोरी की स्कूटी से आए नाबालिग लुटेरों ने एक जनवरी की रात जनसेवा केंद्र संचालक गुलफाम से रुपये से भरा बैग लूटा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गुलफाम को चाकू से वार कर लहूलुहान भी कर दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 25 हजार रुपये और चोरी की स्कूटी बरामद की है। इसके अलावा अन्य तीन घटनाओं को अंजाम देना भी कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ अशोक सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी एहसान का बेटा गुलफाम चौधरपुर स्थित सीएल गुप्ता की मार्केट में जनसेवा केंद्र चलाता है। वह मनी ट्रांसफर, आधार कार्ड, पेन कार्ड, सरकारी भर्ती के लिए फॉर्म आवेदन करने का कार्य करता है। एक जनवरी की रात साढ़े 10 बजे गुलफाम अपने पिता के साथ बाइक से घर जा रहा था। अम्हेडा गांव के निकट तालाब के पास सामने से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जबकि दो बदमाश खेत से निकल आए और पिता-पुत्र को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने गुलफान पर चाकू से हमलाकर उससे 1.85 लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। जबकि पिता की भी पिटाई की थी। तभी से पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कपाशी गांव के निकट स्कूटी सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जनसेवा केंद्र संचालक से लूटपाट की घटना समेत लूट-चोरी की चार वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, 25100 रुपये, एक तमंचा, खोखा और चाकू बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed