फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The refrigerator compressor burst and the house caught fire

Amroha News: फ्रिज का कंप्रेसर फटा, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The refrigerator compressor burst and the house caught fire
अमरोहा। फ्रिज का अचानक कंप्रेसर फट गया। जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर के आवास विकास कॉलोनी में राजेश कुमार जैन का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम राजेश कुमार अपनी पत्नी इंदु जैन के साथ दवा लेने गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी बड़ी पुत्रवधू रुचि जैन अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थीं। बेटे दीपक जैन व सोनू जैन भी घर पर नहीं थे। शाम करीब साढ़े चार बजे उनके घर में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। तेज धमाके के साथ फ्रिज का कंप्रेशर फटने के बाद शार्ट सर्किट से पूरे घर में आग लग गई। इस दौरान रुचि जैन में बच्चों के साथ घर से निकलकर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर कॉलोनीवासी भी जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी समेत टीवी, फ्रीज व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने हादसे में लाखों रुपये के नुकसान होना बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed