फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The online prescription system at the district hospital stalled, forcing patients to wait for hours.

Amroha News: जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चा व्यवस्था ठप, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार

Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The online prescription system at the district hospital stalled, forcing patients to wait for hours.
अमरोहा। जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चा व्यवस्था बाधित होने से शुक्रवार को मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रहीं और पर्चा बनवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाला पेपर खत्म होने के कारण ऑनलाइन पर्चे नहीं बन सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चा बनाने की व्यवस्था है। आभा आईडी या अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके पर्चा बनवाया जा सकता है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलती है। मरीज लाइन में लगने से बच जाते है लेकिन शुक्रवार को ऑनलाइन पर्चा नहीं बन सका। ऐसे में कर्मचारियों को मैन्युअल तरीके से पर्चे तैयार करने पड़े, जिससे प्रक्रिया धीमी हो गई और मरीजों की भीड़ बढ़ती चली गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है। गर्मियों की वजह से इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा हो रही है। बुखार, डायरिया और दूसरी बीमारियों से लोग परेशान है। सुबह से ही लोग अस्पताल पहुंचने शुरु हो जाते है। जिससे जल्दी पर्चा बनवाकर दवाई मिल जाएं। विभागीय कर्मचारी ने बताया कि कंप्यूटर में प्रयोग होने वाला पेपर खत्म हो गया। जिससे मैन्युअल ही पर्चा बनाने पड़े। जिसकी वजह से पर्चा बनाने में देरी हुई। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि इस समस्या को जल्द दूर कर लिया जाएगा। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed