फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The municipality conducted a campaign and confiscated illegal hoardings

Amroha News: पालिका ने अभियान जलाकर जब्त किए अवैध हार्डिंग्स

Fri, 05 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The municipality conducted a campaign and confiscated illegal hoardings
अमरोहा। नगर पालिका परिषद ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग हटवाए गए। इसके साथ ही पालिका टीम ने यातायात पुलिस के साथ बिजनौर रोड पर अटल चौक तक अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शहर में अवैध रूप से लगे हुए बैनर, होर्डिंग पालिका टीम द्वारा हटवा कर जब्त कर लिए गए हैं। जो लोग अथवा फर्म नगर पालिका की बिना अनुमति व बिना विज्ञापन शुल्क जमा कराए शहर में विज्ञापनों का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह तत्काल पालिका में विज्ञापन शुल्क जमा करवा कर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही विज्ञापन सामग्री लगाएं।
विज्ञापन

बिना पालिका अनुमति अथवा बिना विज्ञापन शुल्क जमा कराए अवैध रूप से विज्ञापन सामग्री लगाने वाले लोगों एवं फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा से जोया रोड की ओर अभियान चलाकर बड़ी संख्या में अवैध बैनर, होर्डिंग आदि विज्ञापन सामग्री को हटवा कर जब्त किया गया। इसके बाद यातायात पुलिस के साथ पालिका टीम ने टीपी नगर चौराहे से बिजनौर रोड स्थित अटल चौक तक अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग पर लोगों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया गया। दोबारा से अतिक्रमण करने पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed