फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The mourning procession refreshed the grief of the martyrdom of Karbala

Amroha News: मातमी जुलूस से ताजा हुआ करबला की शहादत का गम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
The mourning procession refreshed the grief of the martyrdom of Karbala
अमरोहा। चार मोहर्रम का मातमी जुलूस शोहदा-ए-करबला की याद में मोहल्ला मछरट्टा स्थित अजाखाना हुरमत शाह से बरामद हुआ। फिजा में या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। इससे करबला की शहादत का गम ताजा हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निकाले मातमी जुलूस में सबसे आगे ऊंट चल रहे थे। जिन पर सवार बच्चों ने काले कपड़े पहने हुए थे। जो, लब्बैक या हुसैन की सदा बुलंद कर रहे थे। इसके पीछे आराईश चल रही थी। रौशन चौकी में मातमी धुन बजाई जा रही थी। जो, करबला की जंग के तमाम मंजरों की याद दिला रहे थे। अजादार नंगे पैर, नंगे सिर शहीदे कर्बला हुसैन का नारा लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस की शुरुआत में तबारक अली व उनके हमनवा ने मर्सिया पढ़ा। जुलूस मंडी चौब, दरबारे कलां, कटकुई, लकड़ा, हक्कानी, पचदरा, काजीजादा, मजापोता, कोट, दानिशमंदान, बगला, शफात पोता होते हुआ कटरा, गुजरी से होकर मच्छरट्टा पहुंंचकर संपन्न हुआ। जुलूस अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के संयोजन से निकाला गया गया। जुलूस का संचालन अंजुमन रजाकाराने हुसैनी ने किया। जुलूस में लियाकत अली, बाकर रजा, नदीम नक़वी, कासिम जैदी आदि मौजूद रहे। वहीं, शहर के अजाखानों में मजलिसों का भी सिलसिला चला।
विज्ञापन

-----
पांच मोहर्रम का जुलूस अजाखाना रफाती से होगा बरामद
अमरोहा। रजाकराने हुसैनी के काईद गुलाम सज्जाद व जनरल सेक्रेटरी खुर्शीद हैदर जैदी ने बताया कि पांच मोहर्रम का जुलूस मोहल्ला सद्दो स्थित अजाखाना रफाती से बरामद होगा। यह जुलूस अपने रिवायती रास्तों से गश्त करता हुआ वापस आएगा। यह अजाखाना इश्के हुसैन में रफाती नामक सक्के ने बनवाया था। तभी से इस अजाखाने से अजादारी का सिलसिला चलता आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed