{"_id":"617ef306080fbc09cb1862cf","slug":"the-market-shines-due-to-dhanteras-and-deepawali-jpnagar-news-mbd408097186","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और दीपावली को लेकर चमका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में धनतेरस को लेकर सजा बर्तन की दुकान।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। धनतेरस और दीपावली को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई है। बाजार में धनतेरस पर स्थायी के अलावा अस्थायी दुकानें भी सजी हैं। धनतेरस के मौके पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश और स्टील बर्तन की जमकर खरीददारी की जाती है। इसको लेकर भी लोगों ने तैयारी कर ली है। बर्तनों की दुकानें भरी हैं। वहीं रंग बिरंगी झालरों, रंगोली, इलेक्ट्रानिक दीयों की दुकानें जगमग हैं।
विज्ञापन
श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि धनतेरस का त्योहार अबकी बार तीन नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन छोटी दिवाली और हनुमान जयंती भी है। इसमें नए बर्तन, मूर्तियां, गहने खरीदने का शगुन होता है। इसमें महिलाएं अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदती हैं। इसलिए पहले ही दुकानदारों ने तांबे का लोटा, गिलास, थाली, बाल्टी, भगोना, कुकर, पूजा थाली, कटोरी आदि बर्तनों का स्टाक कर दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। ग्राहकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाजार से अपनी जरूरत के हिसाब से बर्तनों की खरीदारी करेंगे। बाजार कोट, गुजरी, कटरा बाजार और बड़ा बाजार में दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के मुताबिक बर्तन बाजार से लगभग एक करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। विनोद वर्तन स्टोर के संचालक का कहना है कि धनतेरस पर स्टील के बर्तनों की अधिक बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।