{"_id":"68c09ba4bfc588687c03d603","slug":"the-lawyers-strike-in-sadar-tehsil-was-postponed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-147377-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सदर तहसील में वकीलों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सदर तहसील में वकीलों का धरना स्थगित
Wed, 10 Sep 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सब रजिस्ट्रार कार्यालय के उपभोक्ता फोरम के पास निर्माण के विरोध में सदर तहसील में वकील 16वें दिन भी हड़ताल पर रहे। हालांकि, दोपहर बाद अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, एडीएम एफआर गरिमा सिंह व एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक के आश्वासन पर धरने को स्थगित कर दिया गया।
मंगलवार को अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व महासचिव सतेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि नवीन तहसील परिसर गुलड़िया में ही सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निर्माण होना चाहिए। इससे दूर बनने से वकीलों व लोगों को परेशानी होगी। उनकी मांग है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय नवीन तहसील परिसर गुलड़िया में ही बनाया जाए। उधर, दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष, एडीएम एफआर व एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक की मध्यस्थता में वार्ता शुरू हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वकीलों की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरा कराने को कहा। इस दौरान महफूज अली, मुस्ते हसन खान, पुष्करलाल गुप्ता, गौरव शर्मा, अभिनव सक्सेना, एजाज कुरैशी आदि मौजूद रहे।