फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The handloom trader died by hanging himself

Amroha News: फंदे पर लटकने से हुई थी हैंडलूम कारोबारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The handloom trader died by hanging himself
अमरोहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंडलूम कारोबारी गुफरान की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नल (नई बस्ती) निवासी हैंडलूम कारोबारी गुफरान ने 24 अगस्त को फंदा लगाकर जान दी थी। मरने से पहले एक वीडियो बनाया था, सुसाइड नोट भी लिखा था। गुफरान ने वीडियो में कोट चौकी बुलाकर प्रताड़ित करने का भी जिक्र किया था। सुसाइट नोट में मजबूर होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी।
विज्ञापन

परिजनों ने उस समय बिना पुलिस कार्रवाई शव सुपुर्देखाक कर दिया था। 26 अगस्त को मृतक के पिता अताउल्लाह ने अपनी पुत्रवधू समेत आठ आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाभी सना को कलियर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक यूनिट व चिकित्सकों की मौजूदगी में शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। बाद में शव उसी कब्र में दोबारा दफन करा दिया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक गुफरान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed