फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The farmer got scared after seeing a leopard coming out of the mango orchard, he saved his life by running away

Amroha News: आम के बाग से निकले तेंदुए को देखकर घबराया किसान, भागकर बचाई जान

Sat, 08 Mar 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The farmer got scared after seeing a leopard coming out of the mango orchard, he saved his life by running away
जोया। खेत पर चारा काटते समय अचानक तेंदुआ आम के बाग से निकलकर किसान के पास पहुंच गया। तेंदुआ ओ को देखकर किसान के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही शोर मचा दिया और वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद तेंदुआ वापस बाग में चला गया। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव में किसान नौशाद का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की शाम वह खेत पर चारा लेने गए थे। तभी पड़ोस के आम के बाग से तेंदुआ निकालकर उनके खेत में आकर खड़ा हो गया। तेंदुए को देखकर नौशाद अली के होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए भाग निकले। इसके बाद खेतों पर काम कर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। इसके थोड़ी देर बाद तेंदुआ वापस आम के बाग में चला गया। इसके अलावा दो दिन पहले भी तेंदुआ देखा गया था। गांव के ही रहने वाले आशकार अहमद फसल की सिंचाई कर रहे थे, तभी गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा था। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ गांव के जंगल में नीलगाय और कुत्तों का शिकार भी कर चुका है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम को भेज कर जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। फिलहाल, ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed